वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
जिला प्रशासन के द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है
भागलपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की समाधान यात्रा का कार्यक्रम भागलपुर जिले में होना है। जिसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। खीरीबांध पंचायत के सालेहपुर सामुदायिक भवन में सभी विभागों के द्वारा शिविर लगाकर पंचायत के लोगों की समस्याओं का निदान किया जा रहा है। सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी कैंप में मौजूद हो कर लोगों की समस्या को सुनकर ऑन स्पॉट निपटारा कर रहे हैं।
वही कैंप के दौरान गुरुवार को जिलाधिकारी वहां पहुंचे और उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका तुरंत निपटारा करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा के दौरान सीपैट के बने प्रशासनिक भवन और वृद्ध आश्रय भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों होना है। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की जाएगी।